फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में हत्या कर घर की चौखट पर लटका दी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट के मजीदनगर में शुक्रवार देर रात लेनदेन के विवाद में एक युवक की हत्या कर शव को उसके घर की ही चौखट पर लटक दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपी समेत तीन लोगों को बंधक बनाकर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के मजीदनगर गली नंबर-5 निवासी आमिर (18) पुत्र कय्यूम का पड़ोसी आसीन उर्फ चिन्नू से 40 हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। आमिर के भाई दानिश का कहना है कि शुक्रवार रात आसीन दर्जनों लोगों के साथ उनके घर पर आया था। दोनों भाइयों से मारपीट करने के बाद आरोपियों ने आमिर को मार दिया और उसको आत्महत्या दर्शाने के लिए घर की चौखट पर लटका दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी आसीन समेत तीन लोगों को कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा। जानकारी पर लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को छुड़ाया और थाने ले आई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में उलझी पुलिस
लिसाड़ीगेट के एसएसआई विनोद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला उलझा हुआ है। पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप लगाकर आसीन, कल्लू और शाहबाज पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आसीन को हिरासत में ले लिया है। पीएम रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों में हत्या की बात स्पष्ट नहीं हो रही। जांच की जा रही है।
खास बात
लिसाड़ीगेट के मजीदनगर में हुई वारदात, आरोपियों को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें