फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर ऊर्जा के शोरुम से 30 लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी में मंगलवार देर रात चोरों ने सोलर लाइट शोरूम से करीब 30 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार श्रद्धापुरी निवासी बृजमोहन गुप्ता का जेएनवी बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से सोलर लाइट व सोलर ईजी का शोरूम है। बृजमोहन ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह शोरूम पहुंचे तो सभी ताले टूटे मिले। चोर शोरूम से सोलर प्लेटें, सोलर बैट्री, सोलर बल्ब सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने अंदेशा जताया कि चोर सभी सामान मिनी ट्रक में भरकर ले गए। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है। उधर, चोरी की घटना पर व्यापारियों ने हंगामा करते हुए कहा कि पिछले एक सप्ताह में क्षेत्र में चोरी की यह पांचवीं वारदात है। पुलिस रात में एक बार भी गश्त करने नहीं आती। पुलिस की लापरवाही से आए दिन चोरी हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें