खरखौदा। गांव अतराड़ा निवासी विपिन हलवाई का काम करता है। वह बीती 21 मार्च की सुबह करीब नौ बजे भूरे एवं बाबू पुत्रगण सरजीत प्रजापति, सोनू पुत्र जय सिंह निवासीगण धनतला एवं एक अन्य के साथ गाजियाबाद में मरियम अस्पताल में गया था। वहां से नहीं लौटा। विपिन की पत्नी रिंकी ने बताया कि उक्त सभी से उसने पति के बारे में र्कई जानकारी की परंतु उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पीड़ित महिला ने इन सभी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर बुधवार को पीड़ित महिला परिजनों के साथ थाना पहुंची और जमकर हंगामा किया। उसने नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग की। वहीं, थाना प्रभारी कुलवीर सिंह मामले की जांच के लिए नामजद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जायेेगी।