फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरें संप्रदाय के युवक द्वारा छेड़ छाड़ के बाद भी पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो गई थी। वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रही है। वह बीती सात मार्च को गांव के ही संप्रदाय विशेष के युवक के खेत में मजदूरी करने गई थी। वहीं, गांव का ही दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचा तथा अपने खेत में मजदूरी करने की जिद करने लगा। जिस पर महिला ने उसके खेत पर काम करने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए तथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित तुरंत थाना पहुंची तथा तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की बल्कि पीड़ित को थाने से चलता कर दिया। वहीं, आरोपी अगले दिन फिर पीड़ित के घर पहुंचा तथा गालीगलौज की। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पीड़ित ने एसएसपी एवं एडीजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी कुलवीर सिंह का कहना है कि मामला केवल कहासुनी का है। यदि महिला चाहेगी तो उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें