फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो स्कार्पियों से चार युवकों को हथियारों सहित दबोचा, दो गाडी मौके से फरार, उनमें भी स्वचालित हथियार होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहिउद्दीनपुर रोड पर पुलिस ने चेकिंग कर दबोचे चार युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/मेरठ। मोहिउद्दीनपुर रोड पर स्कार्पियो सवार नशे में धुत युवकों ने अवैध हथियारों से कई राउंड फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोस्कार्पियो को रोक लिया, जबकि दो अन्य गाड़ी फरार हो गई। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर आरोपियों के खिलाफ रिपोेर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुरादनगर क्षेत्र के सुराना गांव निवासी मुन्ना, इमरान, आरिफ और अरशद निवासी मुरादनगर थाना मुंडाली क्षेत्र के मऊखास में एक शादी समारोह में तीन स्कार्पियो में जा रहे थे। नशे में धुत्त इन युवकों ने मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा रोड पर चूड़ियाला चौकी से धनौटा तक चलती कारों से फायरिंग शुरू कर दी। पीछे से आ रहे कार सवार एक पुलिसकर्मी ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। उसी समय थाने पर एसपी देहात अविनाश पांडेय व सीओ किठौर अलोक कुमार चुनाव से संबंधित पुलिसकर्मियों की बैठक ले रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। एसओ खरखौदा कुलवीर सिंह ने दो स्कार्पियो को तो रोक लिया, लेकिन दो गाड़ियां हाथ नहीं आ सकी। पुलिस ने पकड़ी गई दोनों स्कार्पियों से चार युवकों को दबोचा लिया। पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे बरामद किए हैं। वहीं चर्चा रही कि एक पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की है। एसपी देहात के निर्देश पर पुलिस ने पक ड़ी गईं दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया। एसओ खरखौदा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें