मेरठ। एक अधिकारी की गाड़ी में बाइक की मामूली टक्कर लगने पर सिविल लाइन थाने के एक दरोगा ने 12वीं के छात्र को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। छात्र को पानी पिलाकर होश में लाया गया। छात्र के परिजनों ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया। एसओ ने दरोगा की जांच कराने की बात कही। वहीं, एसएसपी ऑफिस में तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव एक दिन का वेतन कटने पर शनिवार को ऑफिस में बेहोश हो गई। हालांकि कांस्टेबल ने पारिवारिक परेशानी के चलते तबियत खराब होना बताया।