फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वीं का छात्र, तमंचे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर का छात्र तमंचे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक इंटर के छात्र को तमंचे के साथ पकड़ लिया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। वेद व्यासपुरी में मंगलवार शाम यूपी 100 पर तैनात पुलिस कर्मियों को एक बाइक सवार ने बताया कि पीछे बाइक पर दो संदिग्ध युवक आ रहे हैं। इस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। उनकी तलाशी ली गई तो पीछे बैठे युवक के के बैग में तमंचा और तीन जिंदा कारतूस निकले। उन्होंने जैसे ही दूसरे युवक की तलाशी लेनी शुरू की तो वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार पकड़ा गया आरोपी वेद व्यासपुरी का रहने वाला है। खुद को इंटर का छात्र बता रहा है। वह नाबालिग है। उसने बताया कि उसकी मां बीमार है। वह अस्पताल में भर्ती है। वो उसके पास ही जा रहा था। बाइक चला रहा युवक उसका दोस्त था। जो उसे रास्ते में मिला था। उसी ने उसे अपना बैग देकर बाइक पर पीछे बैठने को कहा था। एसओ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें