फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन

मुरादनगर। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बुधवार तड़के एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अधेेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पिलखुवा के गालंद निवासी राकेश(43) पुत्र रामभूल बाइक से बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे साथी जुगनू के साथ बागपत की तरफ से लौट रहे थे। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे रेवड़ा रेवड़ी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराकर राकेश व जुगनू घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हादसे की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें