फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में मामूली विवाद में चली गोलियां, युवक को लगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में मंगलवार देरशाम मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई। इस दौरान एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सैकड़ों लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अहमदनगर में बसपा नेता हाजी जाहिद का परिवार रहता है। मंगलवार शाम उनका बेटा जुनैद उर्फ पोपा पास की गली में किसी लड़की से फोन पर बात कर रहा था। तभी पास के घर से निकले शहजाद ने जुनैद को गाली-गलौज करने से रोका। इस पर गुस्साए जुनैद ने शहजाद को पीट दिया। शहजाद के भाई अरशद, सुल्तान और वसीम ने बीच बचाव किया। मामला शांत भी नहीं हुआ था कि शहजाद के चचेरे भाई मुरसलीम, अफजाल और इरशाद पुत्र हाफिज भी वहां आ गये। सभी ने जुनैद को घेर लिया। जुुनैद की ओर से भी कुछ लोग वहां आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच गोली भी चली। इससे वहां भगदड़ मच गई।
इस दौरान एक गोली जुनैद के पेट और दूसरी हाथ में जा लगी। गोली लगते ही शहजाद और उसके भाई भाग गए। जुनैद के लहूलुहान होने पर सैकड़ों लोग सड़क पर आ गये। सूचना पाकर लिसाड़ीगेट थाने सहित कई थानों की पुलिस वहां पहुंची और भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने दुकानें भी बंद करा दीं। इसके बाद घायल जुनैद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जुनैद को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इंस्पेक्टर नजीर अली खां ने बताया कि जुनैद का उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें