फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में लगे भारत विरोधी नारे, बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

- कक्षा नौ के तीन छात्रों ने स्कूल में आयोजित शोकसभा में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
- प्रबंधन ने मौन साधा तो हिंदू संगठनों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा काटा, प्रबंधक को घेरा
- प्रबंधक ने तीनों छात्रों को स्कूल से निष्कासित किया, मेडिकल थाने पर दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। गढ़ रोड़ स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ के तीन छात्रों ने बुधवार को भारत विरोधी नारेबाजी कर सनसनी फैला दी। उस समय पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के लिए शोक सभा चल रही थी। आरोप है कि अन्य छात्रों के विरोध के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी छात्रों पर कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को इसका पता चलने पर स्कूल पहुंचे भाजयुमो और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद प्रबंधक ने आरोपी तीनों छात्रों को स्कूल से निष्कासित करते हुए उनके खिलाफ मेडिकल थाने में तहरीर दी।
आरोप है कि शोकसभा के दौरान इन छात्रों के पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करने से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। दोनों पक्षों के छात्रों में नोकझोंक हो गई। लेकिन प्रबंधन ने इस पर चुप्पी साध ली और बिना कोई कार्रवाई किए तीनों आरोपी छात्रों को उनके घर भिजवा दिया। स्कूल प्रबंधन पर तीनों छात्रों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया गया। बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चे के महानगर उपाध्यक्ष शंभू पहलवान के नेतृत्व में हर्ष ठाकुर, शुभम त्यागी, सोनू राणा, अभिषेक भाटी, नोनू पंडित, सोनू शर्मा, शिवम, गौरव गुप्ता, आकाश, रोबिन चौहान, भानू जैन, आकाश त्यागी आदि स्कूल पहुंचे और धरना दे दिया। भाजपाइयों ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदेमातरम के नारे लगाए। स्कूल प्रबंधक को घेर लिया। भारत विरोधी नारेबाजी करने वाले छात्रों को निष्काषित करने और कानूनी कार्यवाही की मांग शुरू कर दी। सूचना पर एसओ मेडिकल कैलाश चंद स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रबंधक से तीखी झड़प
हंगामे के दौरान प्रबंधक ने अपने ही अंदाज में बातचीत शुरू करते हुए ‘तू वीडियो बना’ कह दिया। इस पर भाजपाइयों की प्रबंधक से तीखी झड़प हो गई। मामला बिगड़ता देख प्रबंधक ने भारत माता की जय का नारा लगाया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
प्रबंधक की लापरवाही से बढ़ा हंगामा
भाजयुमो के महानगर उपाध्यक्ष शंभू पहलवान ने आरोप लगाया कि स्कूल में तीन छात्रों ने भारत विरोधी नारेबाजी करते हुए माहौल खराब करने का प्रयास किया। जिसकी सूचना एलआईयू विभाग को मिली। लेकिन स्कूल प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए घोर लापरवाही की।
विज्ञापन

मेडिकल थाने पर दी तहरीर
स्कूल प्रबंधक ने थाना मेडिकल पर दी तहरीर में पूरा घटनाक्रम बताते हुए तीनों आरोपी छात्रों को निष्कासित करने की जानकारी दी। साथ ही आरोपी छात्रों पर कार्रवाई करने की मांग की। एसओ मेडिकल के अनुसार तीनों छात्र नाबालिग हैं। वीडियो फुटेज और जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें