फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 खंभों से 33 केवी लाइन का लाखों रुपये का तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। 132 मवाना से हस्तिनापुर रोड तक जा रही 33 केवी लाइन से चोरों ने 17 खंभों से तार चोरी कर लिया। विभाग के अधिकारियों ने इस मामले का मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीओ मवाना योगेंद्र बजाज ने बताया कि यह लाइन काफी समय से बंद पड़ी हुई थी। बुधवार देर रात चोरों ने 17 खंभों से लाखों रुपये का तार चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खेतों में कांबिंग की। कांबिंग के दौरान पुलिस ने तीन खंभों की लाइन एक खेत से बरामद कर ली। अवर अभियंता शिवम गुप्ता ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें