फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड न देने पर कार सवारों ने रोडवेज बस चालक को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। थाने के सामने बृहस्पतिवार दोपहर साइड न देने पर कार सवार तीन युवकों ने एक रोडवेज बस चालक के साथ जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस कार सवारों को अपने साथ थाने ले आई। बिजनौर निवासी कर्ण सिंह व परिचालक ताहिर बृहस्पतिवार को बिजनौर डिपो की बस संख्या यूपी 21 बीएन 1293 में सवारी लेकर बिजनौर से दिल्ली जा रहा था। बताया गया है कि मवाना थाने के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे कार सवार तीन युवकों ने साइड न देने पर बस चालक से जमकर मारपीट की। जिसके बाद चालक ने बस को बीच सड़क में ही रोक दिया, जिससे मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। थाने पहुंचने के बाद चालक व सवारियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। एसआई जितेंद्र यादव ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर समझौते के प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें