फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने महिला को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। बाइक सवार चार युवकों ने रविवार को भाई के घर जा रही महिला को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में निज अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, पुलिस के अनुसार घायल महिला और उसके परिजन कुछ भी जानकारी नहीं दे रहे हैं। हालांकि घायल महिला ससुराल वालों पर आरोप लगा रही है।
मेरठ के कांच का पुल निवासी सोनी उर्फ चांदनी पुत्री नौशाद ने चार माह पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन निवासी गुफरान से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में अनबन हो गई। इस पर चांदनी कांशीराम कॉलोनी में अपने भाई सरफराज के पास रहने लगी। उधर, उसका पति भी काम की तलाश में नगालैंड चला गया। चांदनी के मुताबिक रविवार को उसके फोन पर ससुराल वालों की कॉल आई। सास ने बताया कि उसकी ननद की शादी है। वह ससुराल आ जाए। चांदनी अपने भाई और भाभी को बिना बताए आमिर गार्डन चली गई। आरोप है कि चांदनी दोपहर में कांशीराम कॉलोनी लौट रही थी। वह थ्रीव्हीलर से उतरी तो पीछे से दो बाइक पर आए चार युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली चांदनी की दाहिनी बाजू में लगी। जिससे वह बेहोश होकर गिर जमीन पर गई। राहगीरों ने उसे उठाया। राहगीर की मदद से परिजनों को फोन पर जानकारी दी गई। परिजन चांदनी को घायल अवस्था में लेकर बिजली बंबा पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, इंस्पेक्टर खरखौदा राजेंद्र त्यागी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के बार-बार कहने के बाद भी देर शाम तक घायल पक्ष तहरीर देने थाना नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी ससुराल वालों को कभी अन्य को बता रहे आरोपी
घायल चांदनी ससुराल वालों से विवाद बता रही है तथा ससुरालियों को ही इस घटना का आरोपी बता रही है।
पुलिस मान रही है घटना को संदिग्ध
पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टा वारदात दोपहर दो बजे की है। इस पर परिजन पुलिस को जानकारी देने के बजाय घायल को चौकी पर लेकर आ गए। बताया कि घटनास्थल पर खून का निशान नहीं मिला है। कोई व्यक्ति वारदात की पुष्टि नहीं कर रहा है। हालांकि गोली महिला की बाजू पार करके निकली है। महिला को गोली लगी है, लेकिन मामला कहां का है इसकी जांच की जा रही है।
वर्जन
महिला को गोली लगी है। मामला क्या है उसकी जांच की ला रही है। -राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात मेरठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें