फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिलाओं पर फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज
मवाना। गांव सठला में समझौते के लिए दबाव बनाने को घर में घुसकर शनिवार रात को महिलाओं के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में ले रखा है।
गांव सठला निवासी सलीम पुत्र हाजी शब्बीर ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि दो माह पहले गांव के शोएब ने उसके भाई शहजाद के पेट में गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है। आरोपी के परिजन शहजाद पर फैसले के लिए दवाब बना रहे थे, समझौता नहीं करने पर भुगत लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में दो महिलाओं सहित छह को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी हाथों में लाठी डंडे, तमंचे लिए गाली गलौच करते हुए उनके घर में घुस आए। उस समय घर में केवल महिलाएं ही थीं। जब घर की महिलाओं ने शहजाद के घर पर नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कमरजहां पर फायर किया। जिसमें वह बाल-बाल बची। उसको बचाने आई अमीना से भी मारपीट की। कमरजहां तथा अमीना दोनों गर्भवती हैं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि एक नामजद आरोपी को हिरासत में ले रखा है। इसी मामले में बीते माह पहले बाबू के पैर में भी गोली लगने से वह घायल हो चुका है। जिसमें दोनों पक्षों ने फैसला कर लिया था। जांच का विषय है पुराना विवाद चल रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें