मवाना। गांव नासिरपुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
गांव नासिरपुर निवासी एक महिला ने जेठ एवं देवर के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने तथा विरोध करने पर उसके कपडे़ फाड़ने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी महिला के खिलाफ दी तहरीर में मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कार रजवाहे में गिरी तीन घायल
मवाना। हस्तिनापुर से रविवार रात मेरठ लौट रही कार सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में रानी नंगला के समीप स्थित रजवाहे में गिर गई। जिससे कार सवार तीन युवक घायल गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती में कराया है।
थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि रविवार देर रात कार सवार मेडिकल निवासी बंटी वर्मा, सौरभ तथा एक अन्य युवक हस्तिनापुर से मेरठ लौट रहे थे। ये रानी नंगला गांव के समीप स्थित रजवाहे पर पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास के दौरान चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। जिससे कार रजवाहे में जा गिरी। इससे कार में सवार तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया।