फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या के मामले में पुलिस को कैमरे की मिली फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। छह दिन पहले गांव कबट्टा से धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करके घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें एसएसपी ने एसटीएफ समेत क्राइम ब्रांच को खुलासे के लिए लगाया है। थाना पुलिस ने एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी से मिली फुटेज मृतक की पत्नी को दिखाई। उसने इन्हीं बदमाशों को घटना में शामिल होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

गांव कबट्टा में छह दिन पहले आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया दिल्ली पुलिस काहेड कांस्टेबल सबरजीत निवासी बढ़ला थाना परीक्षितगढ़ शाम में सेंट्रो कार से पत्नी, दो बेटियों एवं एक बेटे के साथ घर लौट रहा था। वे कबट्टा बवनपुरा संपर्क मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सबरजीत से गाड़ी रुकवा ली और गोली मार दी। इसके बाद सबरजीत को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामला दिल्ली पुलिस के जवान की हत्या का होने के कारण पूरे जिले की फोर्स समेत एसएसपी एवं एसपी देहात ने भी जांच की थी। इस मामले के खुलासे के लिए एसटीएफ एवं क्राइम ब्रांच को भी लगाया था। वहीं, चार दिन लगातार जिले के उच्चाधिकारी भी खरखौदा में ही डेरा डाले रहे। इसके बावजूद कोई तथ्य हाथ नहीं लगा। पुलिस ने अब किठौर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसमें एक बाइक पर सवार तीन युवक मृतक सबरजीत की पत्नी द्वारा बताए हत्यारों के हुलिये से मिलते-जुलते हैं। पुलिस ने सरबजीत की पत्नी को भी फुटेज दिखाई है। जिसमें मृतक की पत्नी ने तीनों पर आशंका जाहिर की है। वहीं, पुलिस ने तीनों की शिनाख्त कराने के लिए फुटेज को वायरल कर दिया है। हालांकि हत्यारोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। -राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात।
मुख्य बातें
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की छह दिन पूर्व गोली मारकर कर दी थी हत्या
मृतक की पत्नी ने फुटेज देखकर हत्या में शामिल होने की आशंका जताई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें