मवाना। नगर निवासी एक महिला ने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला के विरोध करने पर युवक ने उससे मारपीट की। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
बताते चलें कि नगर निवासी महिला से छेड़छाड़ के मामले में एक युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया था। आरोप है कि जेल से आने के बाद युवक ने फिर से महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित शुक्रवार को थाने पहुंची और तहरीर दी। हालांकि आरोपी पुलिस ने हत्थे नहीं चढ़ सका। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है।