खरखौदा। पुलिस ने शुक्रवार को गांव नरहाड़ा में तीन युवकों को पिस्टल होने की सूचना पाकर हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस पिस्टल होने की सूचना से इनकार कर रही है।
पुलिस को गांव नरहाड़ा के समीप तीन युवकों पर अवैध हथियार होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को हिरासत में लिया। हालांकि एक आरोपी चकमा देकर भागने लगा। उसे पुलिस ने हल्का बल प्रयोगकरपकड़ा। हालांकि एक युवक पहले लूट में शामिल रहा है। पुलिस तीनों को पहले बिजली बंबा पुलिस चौकी लेकर गई और पूछताछ की। चर्चा रही कि तीनों पर अवैध पिस्टल मिले हैं। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस तीनों को थाने ले आई। इस बाबत इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने अवैध हथियार मिलने से इनकार किया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।