दौराला। सकौती स्थित एक धार्मिक स्थल एवं निजी स्कूल में बृहस्पतिवार रात असामाजिक तत्वों ने उपले फेंककर माहौल खराब करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी पाकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव सकौती में बीती देर रात असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर उपले फेंक दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक निजी स्कूल के सामने लगा फ्लैक्स भी फाड़ डाला। इस दौरान युवक स्कूल के सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। सूचना पाकर सीओ दौराला पंकज सिंह एवं इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्र भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इस मामले की जानकारी पाकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। हालांकि गण्यमान्य लोगों ने एक-दूसरे को समझाते हुए मामले को तूल नहीं देने के लिए कहा। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। इस मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्र का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा ऐसा किया गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने आपसी सौहार्द बनाया है। फिर भी यदि कोई तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात युवकों ने फेंके उपले, एक निजी स्कूल का फ्लैक्स फाड़ा
शुक्रवार सुबह काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र, गण्यमान्य लोगों ने मामला शांत कराया