मवाना। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के मामेपुर गांव निवासी छंगा बुधवार को एसडीएम मवाना के समक्ष पहुंचा और बताया कि वह वर्तमान में बक्सर हापुड़ में रहता है। उसकी किशोरपुर गांव में जमीन है। उसने लोन लेने के लिए जमीन की खसरा खतौनी निकलवाई। पता चला कि उसकी जमीन को फर्जी कागजात तैयार कर बेच दिया गया है। पीड़ित ने हस्तिनापुर थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में उप निबंधक को बुलाया गया था। वह मामले की जांच कर रहे है, जल्द उन्हें रिपोर्ट सौंपेंगे।