फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन युवकों ने फायरिंग कर कालोनी में फैलाई दहशत, युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर की प्रीतनगर कॉलोनी में रविवार देर शाम आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बाइक सवार एक युवक से जमकर मारपीट की। युवक से मारपीट होते देख लोग मौके पर दौड़े तो युवकों ने फायरिंग कर दी। जिस कारण कालोनी में दहशत फैल गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, परंतु पुलिस के आने से पहले ही युवक वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

ग्राम जंधेड़ी निवासी विनित पुत्र जगपाल रविवार को बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि इस दौरान आधा दर्जन से अधिक युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन रोक लिया। युवकों ने गाली-गलौज करके उससे मारपीट की। सभी युवकों के हाथों में तमंचे थे। पीड़ित युवक का शोर सुनकर कॉलोनी के लोग मौके पर दौड़े तो आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी। युवकों ने कॉलोनी में लगभग आधा दर्जन से अधिक फायरिंग की, जिस कारण कॉलोनी के लोगों में दहशत फैल गई। कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित युवक विनित को तमंचे की बट से घायल कर मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी मवाना में उपचार दिलाया। पीड़ित ने थाने पर अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।


कॉलोनी में रखा कूड़ेदान जला
मवाना। प्रीतनगर में रविवार देर शाम कूड़ा डालने के दौरान किसी ने जलती हुई वस्तु कूड़ेदान में फेंक दी, जिस कारण कूड़ेदान जल गया। कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह पानी डालकर कूड़ेदान की आग बुझाई। नगर पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत नगर में जगह जगज कूड़ेदान की व्यवस्था कर रखी है ताकि नगर के लोग कूड़ेदान में ही कूड़ा डाले। रविवार को प्रीतनगर कॉलोनी में किसी ने कूड़ा डालते समय जलती हुई चीज कूड़ेदान में डाल दी। जिस कारण प्लास्टिक से बने कूड़ेदान ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते कूड़ेदान से आग की लपटे निकलने लगी। आग निकलते देख कालोनी के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें