बौंद्रा/किठौर। पुलिस ने ललियाना गांव में गोकशी करते एक दबोचा। हालांकि उसके साथी फरार हो गए।
ललियाना चौकी इंचार्ज मेघराज सिंह ने पुलिस टीम के साथ बुधवार को गांव ललियाना में अबुल उर्फ साजिद पुत्र यामीन के घेर में छापा मारा। पुलिस को देख नवाब पुत्र बाबू, आशु उर्फ आस मोहम्मद पुत्र ईदवा, शोएब पुत्र आशु उर्फ आस मोहम्मद, रियाजुद्दीन पुत्र शौकत एवं आशु की पत्नी आदि फरार हो गए। यहां करीब आधा दर्जन लोग गोकशी करते मिले। पुलिस ने इस्तकार उर्फ बुद्धू पुत्र जमशेद अली ललियाना को दबोच लिया। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को मौके से एक कुंतल गोमांस, दो छुरी, कुल्हाड़ी, गोली, बंदूक आदि मिले हैं। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम का मुकदमा कायम कर उन्हें जेल भेज जा रहा है। वहीं, गोमांस को डाक्टरी परीक्षण के बाद गड्डे में दबवा दिया है। वहीं, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।