फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीमीरा गांव में दुकान में कुबल कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला/बहसूमा। मवीमीरा गांव में मंगलवार रात चोरों ने मोटर बाइडिंग की दुकान में कुंबल कर लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। इसकी जानकारी दुकानदार को बुधवार सुबह हुई। उसने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव मवीमीरा निवासी सुभाष पुत्र नरेश की गांव में ही मोटर बाइडिंग की दुकान है। सुभाष मंगलवार शाम दुकान बंद करके घर चला गया। चोरों ने देर रात उसकी दुकान में कुंबल कर लगभग 50 किलो कॉपर तार, 10 पंखे, दो कूलर किट, 8 मोटर, दो वोल्टेज मीटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सुभाष ने बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचकर कुंबल देखी तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर, बहसूमा निवासी मोहल्ला सड़क वाला निवासी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि उसका बटावली मार्ग स्थित कालोनी में मकान है। चोरों ने रात में उसके मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया। हालांकि चोर सामान नहीं ले जा सके। वहीं, दिलावर सिंह का कहना है कि उसका मकान भी उक्त कालोनी में है। चोर अलमारी में रखे सात सौ रुपये चुरा ले गए। इस संबंध में एसओ अजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें