फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना कोतवाली क्षेत्र में पांच जगहों पर चोरी की घटनाएं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच जगहों से 16 बैट्रे चोरी
सरधना। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने पांच जगहों से 16 बैट्रे व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नंगला ऑर्डर गांव निवासी गौरव शर्मा पुत्र सीताराम ने दौराला रोड पर ट्रैक्टर सर्विस सेंटर खोल रखा है। रविवार की शाम को वह सेंटर बंद करके अपने घर चला गया था। देर रात चोरों ने उसके सेंटर पर धावा बोल दिया। चोर यहां से करीब आठ बैट्रे, एक डीजल पंप व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके साथ ही बिनौली रोड पर प्रमोद शर्मा ने कार गैराज बना रखा है। यहां से चोर छत उखाड़कर अंदर घुस गए और सभी कीमती सामान चोरी करके ले गए। इसके अलावा सराय अफगान मोहल्ले में चोर साहिब पुत्र साहब के घर में घुस गए और कीमती सामान चोरी कर लिया। खिर्वा जलालपुर गांव में चोरों ने जिओ कंपनी के मोबाइल टॉवर को निशाना बनाया। यहां से चोर आधा दर्जन बैट्रे चोरी कर ले गए। रार्धना गांव से भी चोरों ने मोबाइल टावर से बैट्रे चोरी कर लिए। जीओ कंपनी के टावर के सुपरवाईजर अरूण कुमार निवासी कंकरखेड़ा ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें