फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी शादी करने पर बीवी ने खिलवाई हवालात की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर के एक व्यक्ति की पत्नी ने तीसरी शादी करने पर पुलिस से शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन

नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पहली बीवी को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली थी। दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे। आरोप है कि पति ने दूसरी बीवी को बिना बताए तीसरी शादी कर ली। हालांकि वह तीसरी पत्नी को घर लेकर नहीं आया था। तीसरी बीवी बृहस्पतिवार रात ससुराल आ धमकी और शादी की जानकारी दी। इस पर परिवार में बखेड़ा हो गया। इसके चलते शुक्रवार को दूसरी पत्नी थाने पहुंची और तहरीर दी। इस पर पुलिस ने पति को हवालात में डाल दिया। वहीं, थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें