फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने हथियारों के बल पर चालक से नकदी मोबाइल और टायर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। फरीदाबाद की एक कंपनी से सामान लेकर हरिद्वार जा रहे कैंटर चालक को मंगलवार रात्रि लगभग दो बजे हाईवे पर एक ढाबे के समीप सोते समय आधा दर्जन बदमाशों ने बंधक बना लिया। बदमाशों ने चालक से मारपीट कर लावड़-दौराला मार्ग स्थित मदरसे के सामने नगदी, मोबाइल, कैंटर के तीन पहिए, बैट्री और कैंटर में लगा डैग एवं पचास लीटर डीजल लूट लिया। बदमाश बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

फरीदाबाद की एक कंपनी से एसी के फिल्टर लेकर कैंटर हरिद्वार जा रहा था। बताया कि रात्रि में नींद आने पर चालक टोल प्लाजा को पार कर एक ढाबे के सामने गाड़ी खड़ी करके उसमें सो गया। इस दौरान पहुंचे पांच बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। वे उसे पायदान में डालकर लावड़ रोड की ओर ले गए। बदमाशों ने लावड़ स्थित मदरसा फैजुल इस्लाम के सामने गाड़ी खड़ी कर चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद गाड़ी के तीन टायर, नकदी बैट्री, मोबाइल एवं अन्य सामान लूट लिया। बदमाश लूट करने के बाद चालक को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची लावड़ पुलिस ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इस पर दौराला पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली और चालक के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने कैंटर में लगे जीपीएस की जांच की। चौकी इंचार्ज शिववीर सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें