फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाईनेंसर से लाखों की लूट के मुख्य आरोपी को दौराला पुलिस ने किया गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। पुलिस ने करीब दस दिन पहले लोईया-मामूरी मार्ग पर भारत फाइनेंस कर्मचारी अजीत एवं रानिस से हुई करीब एक लाख रुपये की लूट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि उसके दो अन्य साथी अभी फरार हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि दस दिन पूर्व लोईया-मामूरी मार्ग पर हथियारबंद तीन बदमाशों ने भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों अजीत व रानिस को गन प्वाइंट पर लेकर करीब एक लाख रुपये, टेबलेट एवं मोबाइल फोन लूट लिया था। इसके बाद बदमाश ईख के खेत से होते हुए फरार हो गए थे। बीती देर रात मुखबिर की सूचना पाकर पुलिस ने एक मकान पर छापामारी करके लूट के मुख्य आरोपी को धर दबोचा। पुलिस आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। बताया कि अन्य आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि लूट की घटना का खुलासा बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें