फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार भगवा धारियों ने नशीला पदार्थ सुघाकर दो ट्रक चालों से 15 हजार की रकम लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। राजस्थान के भरतपुर से मुर्गीदाना लेकर धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आए दो ट्रक चालकों को कार सवार तीन भगवाधारी बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर 15 हजार रुपये लूट लिये। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर निवासी नासिर पुत्र अली मोहम्मद व शाहरूख पुत्र हकीमुद्दीन अपने ट्रकों में मुर्गीदाना लेकर धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के लिए चले थे। इन दोनों ने बुधवार को ट्रक खाली कराने के लिए कंपनी में खड़े कर दिए। इसके बाद दोनों हापुड़ रोड पर आ गए। वे हापुड़ रोड स्थित एक ढाबे पर चाय पीने लगे। इसी दौरान कार सवार भगवाधारी तीन बदमाश पहुंचे। उन्होंने नशीला पदार्थ सुंघाकर दोनों से करीब पंद्रह हजार रुपये लूट लिये। इसके दो घंटे बाद होश आने पर वे तहरीर लेकर थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने मामले की जांच के नाम पर टरका दिया। इस मामले में कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएसआई संजय कुमार ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें