खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर, कौल, छतरी, खासपुर, कूड़ी, पांची एवं धनौटा में खनन माफिया द्वारा जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। यहां खनन माफिया दिन के बजाय रात्रि में मिट्टी खनन करते हैं। खनन माफिया राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की आड़ में बडे़ स्तर पर खनन कर रहे हैं। रविवार रात्रि में अल्लीपुर की ओर मिट्टी खनन करके ला रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस ने पकड़ा। चालक खनन की अनुमति पुलिस को नहीं दिखा सके। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया। इसकी उप जिलाधिकारी को सूचना दे दी है।