फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली पुलिस के दबाव में भैंस छोड़कर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के चिरचिटा गांव से तीन भैंस चोरी कर ले जा रहे चोर बिनौली पुलिस के दबाव में गल्हेता गांव के जंगल में भैंसों को छोड़कर भाग गए। रविवार की रात्रि में चोरों ने चिरचिटा गांव से माम चंद पुत्र सीताराम की तीन दुधारू भैंस चोरी कर ली। भैंस चोरी होने की सूचना पर रात्रि में ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिनौली थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ ग्लेहता के जंगल में पहुंचे। तभी चोर भैंसों को लेकर आते दिखाई पड़े। पुलिस ने उन्हें घेरने का प्रयास किया तो बदमाश भैंसों को जंगल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने भैंसों को भैंस स्वामी के सुपुर्द कर दी। थाना प्रभारी बिनौली देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि बदमाशों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें