युवक ने ममेरी बहन से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बे में मामा के घर आए युवक ने ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के आने पर आरोपित युवक मौके से भाग गया। किशोरी की मां ने थाने में दुष्कर्म के साथ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है।
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि थाना जानी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपने मामा के यहां आया हुआ था। वह किसी काम से घर से बाहर गई थी इसी बीच युवक ने उसकी बेटी को कमरे के खींचकर दुष्कर्म किया। परिजनों के आने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला पीड़ित किशोरी के साथ थाने पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म के साथ पॉस्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं, थाना प्रभारी रविंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।