फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसडीएम से मिले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हत्योरियों की गिरफ्तारी की मांग
मवाना। इकरामनगर में हुई वृद्धा की मौत के मामले में बुधवार को लोग एसडीएम से मिले और जल्द हत्यारोपी को पकड़ने की मांग की।
लगभग 10 दिन पूर्व इकरामनगर निवासी एक वृद्धा पर रात के समय में किसी ने चेहरे पर भारी वस्तु से वार कर घायल कर दिया था। वृद्धा ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को डॉ. नईमुद्दीन सैफी के नेतृत्व में लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव व सीओ यूएन मिश्रा से मिले। उन्होंने 10 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया। लोगों ने जल्द हत्यारोपी को पकड़ने की मांग की। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक की तस्वीर साफ कराने के लिए एक्सपर्ट का भी सहारा लिया जा रहा है। जल्द हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें