जानी खुर्द। क्षेत्र के एक गांव में बिनौली निवासी युवक रिश्तेदारी में आया था। आरोप है कि इस दौरान युवक ने अपनी रिश्तेदार युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी युवक ने बीती 24 अगस्त को निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी ने बाद में निकाह करने से इनकार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बिनौली निवासी नौशाद के खिलाफ जानी पुलिस ने बुधवार की देर शाम मुकदमा दर्ज किया है।