मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर स्थित नई बस्ती निवासी मुन्ना मलिक उर्फ मेहरबान पुत्र जमालुद्दीन की गांव में खल चूरी की दुकान है। मुन्ना ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अपने परिवार के साथ सोए हुए थे। रात में कुछ चोर मकान पर सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल पर पहुंचे और वहां से सोने की सात अंगूठी, तीन जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स के साथ 80 हजार रुपये व कीमती सामान ले गए। शुक्रवार सुबह जब वे उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने तहरीर दी है।