फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड़ गांव की घटना के बाद हाईवे पर हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इस पर दलित और सवर्ण समाज के लोगों में जमकर मारपीट हुई थी। बृहस्पतिवार को दलित समाज के लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर मेरठ एसएसपी के यहां जा रहे थे। सवर्ण समाज के दीपक पुत्र सूरज और सचिन पुत्र हरपाल ने आरोप लगाया कि हाईवे पर नंगली गेट के सामने दलित समाज के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और नकदी भी लूट ली। उधर, दलित समाज से वीरु पुत्र सुक्कन का आरोप है कि गांव के लोग ट्राली में एसएसपी के यहां जा रहे थे। रास्ते में सवर्ण केलोगों ने रोककर उन पर हमला बोल दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्र के अनुसार दीपक और सचिन की ओर से अलग-अलग दी गई तहरीर के आधार पर सुनील, लोकेश, सुभाष, रविंद्र, अमित, ओमपाल, बिट्टू, अनुज, राकेश, सोनू, रवि, महकार, अनिल, मुनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं वीरू पुत्र सुक्कन की ओर से शिवकुमार, सुधीर, दीपक, सचिन, गौरव, पवन, उधम, दीपक, विक्कल, सुमित, अजगर, डब्बू, मुन्नू, शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें