फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विफ्ट कार ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन

गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी संजीव (35) पुत्र सुरेंद्र सिंह सैनी स्थित पेपर मिल में काम करता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात 10 बजे संजीव साइकिल से गंगानगर में एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। मवाना रोड पर सलारपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। इस पर संजीव उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। बाद में पुलिस ने आरोपी कार चालक को मवाना चौकी पर पकड़ लिया। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों के मुताबिक पिता सुरेंद्र गांव में खेती करते हैं। संजीव की पांच बहने हैं और वह सबसे बड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कार चालक बिजनौर क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें