फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चाय पकौड़ी खायी, पैसे मांगे तो चाकू से हमला कर दिया पैसे लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सोफीपुर-ललसाना मार्ग पर बाग के पास ललसाना गांव निवासी मुकेश पुत्र गंगाचरण की चाय पकौड़ी की दुकान है। शुक्रवार शाम बाइक सवार चार-पांच युवक वहां पहुंचे और चाय के साथ पकौड़ी खाईं। जब मुकेश ने पैसे मांगे तो युवकों ने मना कर दिया। उसने फिर से पैसे मांगे तो युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने चाकू और लोहे की रोड से हमला कर दिया और उसे दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। बाद में आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित मुकेश का आरोप है कि युवकों ने 10 हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने पर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें