फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल से छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा आठ की छात्रा बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गई। दोपहर बाद भी स्कूल से घर न पहुंचने पर परिजनों ने स्कूल संचालक से मामले की जानकारी की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, परंतु कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

किला रोड निवासी एक व्यक्ति की बेटी नगर के एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। बताया कि बृहस्पतिवार को स्कूल जाने के बाद करीब नौ बजे छात्रा बीमार होने की जानकारी देकर स्कूल से चली गई परंतु घर नहीं पहुंची। दोपहर बाद जब छात्रा के भाई-बहन स्कूल से घर लौटे तो परिजनों ने छात्रा के बारे में पूछा। उन्होंने सुबह ही छात्रा के स्कूल से घर आ जाने की जानकारी दी। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। छात्रा के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। सूचना पाकर स्कूल पहुंची पुलिस ने स्कूल संचालक से पूछताछ की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। काफी मशक्कत के बाद भी छात्रा के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी। वहीं, रात को छात्रा के परिजन थाने पहुंचे और सकुशल बरामदगी को लेकर हंगामा कर दिया। छात्रा की मां ने दो घंटे में बरामदगी की मांग की। वहीं, ऐसा नहीं होने पर थाने के सामने जाम लगाने की चेतावनी दी। उधर, इंस्पेक्टर क्राइम देवेश शर्मा ने बताया कि छात्रा की तलाश जारी है। जल्द पुलिस छात्रा को सकुशल बरामद कर लेगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बीमार होने की बात कहकर छुट्टी से पहले ही स्कूल से चली गई थी छात्रा
पुलिस ने स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें