मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र से बुधवार को एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग न लगने पर चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पोती को बुधवार तड़के चार बजे कुछ लोग मैजिक वाहन में अगवा कर ले गए। उसने गांव के लोगों के साथ कई गांवों में किशोरी को तलाश किया। लेकिन कुछ नहीं पता लग सका। एक प्रत्यक्षदर्शी की जानकारी के आधार पर परिजनों ने मवाना के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि इस मामले में तालिब पुत्र बुंदू, बुंदू पुत्र शौकत, शहनाज पत्नी बुंदू व ताहिर तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।