फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला पुलिस ने दो चोरो को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। पुलिस ने शनिवार देर रात चौराहे के निकट से दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समेत चोरी की दो वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दौराला थाने के एसएसआई धारा सिंह, कांस्टेबल यशवीर सिंह व सुधीर मलिक दौराला चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कृषि विश्वविद्यालय में एवं दो दिन पूर्व सरधना मार्ग स्थित एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो लोग फ्लाईओवर के समीप अन्य वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। इस पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने उनसे दौराला कस्बा निवासी ललित के मकान से चोरी किए दो मोबाइल एवं कृषि विवि से चोरी किया सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने स्वयं को सरधना कस्बा के इस्लामाबाद निवासी रिहान एवं शाहरूख बताया है। इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कृषि विवि एवं दौराला के मकान से चोरी की वारदातें कबूल कीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें