फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव करी कलां व लक्खोके बहराम के लोगों न पुलिस के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्कर पर कार्रवाई न होने से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

गांव करी कलां और लक्खोके बहराम के लोगों ने लगाया धरना
लोगों ने नशा बेच रहे युवक को पुलिस के सुपुर्द किया था, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
डीएसपी के समझाने के बाद धरने से उठे प्रदर्शनकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। गांव करी कलां में ग्रामीणों ने शनिवार को नशा बेचने वाले एक युवक को काबू कर पुलिस थाना लक्खोके बहराम के हवाले किया था। पुलिस को सौंपे गए युवक के खिलाफ रविवार सुबह तक कोई कार्रवाई न किए जाने पर गांव करी कलां और लक्खोके बहराम के ग्रामीणों ने पुलिस थाना लक्खोके बहराम के सामने धरना देकर फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग ठप कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और थाना लक्खोके बहराम के प्रभारी को चेतावनी दी कि अगर उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो वह संघर्ष को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मेजर सिंह ने कहा कि शनिवार को गांव करी कला में ग्रामीणों ने उस युवक को काबू किया, जो लंबे समय से नशा बेचने का काम कर रहा था। उस युवक के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। प्रदर्शनकारी बूटा सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया कि युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था लेकिन रविवार सुबह तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते गांव निवासियों को धरना देकर चक्का जाम करना पड़ा। जाम के कारण यहां से गुजरने वाली बसों को ममदोट से होकर जाना पड़ा। चार घंटे चले इस रोष प्रदर्शन को शांत करने के लिए डीएसपी गुरुहरसहाय जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पुलिस के हवाले किए गए युवक को छोड़ा नहीं गया है, बल्कि नशा करने के कारण उसकी हालत ठीक नहीं थी उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि युवक की सेहत ठीक होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना हटा लिया।



फोटो संख्या-15एफजेडआरपी06
कैप्शन--गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) में ग्रामीणों ने पुलिस थाना के समक्ष देकर फिरोजपुर-फाजिल्का रोड ठप करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें