फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे के लापता दो युवक रविवार तडके हापुड मेरठ रेलवे ट्रैक पर छत विछत हालत में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा(मेरठ)। कस्बे से शनिवार दोपहर से लापता दो युवक रविवार तड़के हापुड-मेरठ रेलवे ट्रैक पर उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। चालक नेे इसकी जानकारी खरखौदा स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। जिसमें परिजनों ने पहले कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में कस्बे के ही एक पिता-पुत्र पर हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड दो स्थित वाल्मीकि बस्ती में मुकेश पुत्र जसवंता का परिवार रहता है। मुकेेश मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। उसका 20 वर्षीय बेटा अंकित ड्राइविंग करता था। वहीं करीब दस वर्ष पहले अंकित का मौसा नेपाल भी परिवार के साथ मोहल्ला खरजाल में बस गया। करीब एक वर्ष पहले नेपाल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद नेपाल का बेटा विकास (17) अंकित के साथ ही रहता था। परिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर अंकित एवं विकास दोनों ही घर से निकल गए। अंकित पड़ोसी राजेंद्र की मारुति कार लेकर विकास के साथ अपने दोस्त के यहां चला गया। ये दोनों रात्रि में करीब 11 बजे घर पहुंचे। कार में नुकसान हो जाने पर राजेंद्र ने उनके साथ मारपीट कर दी। परिजनों का आरोप है कि राजेंद्र अपने बेटे के साथ रात्रि में ही उनके घर आया तथा अंकित एवं विकास को अपने साथ ले गया। इसके बाद से दोनों युवक घर नहीं लौटे। रविवार सुबह कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली कि हापुड़-मेरठ रेलवे ट्रैक पर खरखौदा रेलवे स्टेशन के समीप दो युवक इलाहाबाद से उधमपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद सुबह करीब सात बजे अंकित एवं विकास के परिजन गुमशुदगी लिखाने के लिए थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रेलवेे ट्रैक पर मिले दोनों शवों की पहचान बताई। इस पर अंकित का पिता मुकेश ग्रामीणों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। यहां दोनों शवों की शिनाख्त अंकित एवं विकास के रूप में की। यहां परिजनों ने कार्रवाई करने सेे इनकार कर शव दिलाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने इनकार दिया। अंकित एवं विकास के परिजन रविवार दोपहर में थाने पहुुंचे तथा कार मालिक राजेंद्र एवं उसके बेटे पर हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने राजेंद्र को हिरासत में ले लिया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
100 मीटर दूर तक फैले चिथडे़
पुलिस के मुताबिक एक युवक का शव नग्न अवस्था में तथा दूसरे का कपड़ों मिला। घटनास्थल से करीब सौ मीटर तक शवों के चिथड़े फैले हुए थे।
वर्जन
दो युवक रेलवे ट्रैक पर बैठे थे। उसने हॉर्न दिया मगर वे नहीं उठे जिसके चलते पोल संख्या 43 पर हादसा हो गया। इसके बाद खरखौदा रेलवे स्टेशन को सूचना दी।-गिरीश कुमार, ट्रेन चालक
विज्ञापन

उधमपुर एक्सप्रेस इलाहाबाद से उधमपुर जा रही थी। इस दौरान खरखौदा स्टेशन के समीप स्थित पोल 43 पर हादसा हो गया। इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। -आरके मीणा, स्टेशन मास्टर खरखौदा
युवकों के परिजनों ने पहले कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। अब हत्या कर शव रेलवेे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। राजेंद्र को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा
विज्ञापन

मुख्य बातें
उधमपुर एक्सप्रेस इलाहाबाद से उधमपुर जा रही थी, खरखौदा स्टेशन के समीप हुआ हादसा
परिजनों ने हत्या कर शव ट्रैक पर डालने की तहरीर दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें