फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस राधा के साथ कृष्ण बनता था, उसी के घर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस राधा के साथ कृष्ण बनता था, उसी के घर मिला शव
विज्ञापन


फरीदाबाद। माता का जागरण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में कृष्ण का किरदार निभाने वाले विजय उर्फ सौदाराम का शव रविवार सुबह राधा का किरदार निभाने वाली महिला के सेक्टर-55 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान के कमरे में मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस से इस मकान से बदबू आने की शिकायत की थी। पुलिस के मुताबिक, विजय ने करीब तीन दिन पहले फांसी लगाकर जान दी होगी, शरीर में सड़न पैदा होने से बदबू फैल रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विजय मूल रूप से मोहल्ला ज्ञान गूदड़ी, वृंदावन (यूपी) का रहने वाला था। वह सेक्टर 55 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए पर रह रही सिरिया नाम की महिला के यहां आता जाता था। परिजनों ने बताया है कि सिरिया विजय के साथ कई बार वृंदावन भी आती थी। जागरण कार्यक्रमों में विजय कृष्ण और सिरिया राधा का स्वांग करते थे। कार्यक्रमों के सिलसिले में दोनों कई दिन तक घर के बाहर रहते थे। परिजनों ने बताया कि विजय 12 जुलाई को घर से निकला था। रविवार सुबह सिरिया के बंद पड़े घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत की, कुछ युवकों ने अंदर देखने का प्रयास किया तो विजय का शव बेड पर पड़ा हुआ पाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में रखे मोबाइल के सिम से नंबर लेकर परिजनों से बात की तो उसकी पहचान विजय उर्फ सौदाराम के रूप में हुई। विजय के गले में चुनरी का फंदा पड़ा था जबकि चुनरी का कटा हुआ दूसरा हिस्सा बेड के ऊपर पंखे में लटक रहा था। पास ही एक चाकू भी पड़ा मिला। पुलिस संभावना जता रही है कि विजय ने पंखे में चुनरी बांध कर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद किसी ने चाकू से चुनरी को काट कर विजय का शव नीचे उतारा, सिरिया का फिलहाल कोई पता नहीं है। पड़ोसियों ने बताया कि सिरिया इस मकान में अपने चार साल के बेटे के साथ अकेली रहती थी। एसएचओ सेक्टर 55 ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही जांच की दिशा तय की जाएगी, सिरिया की तलाश की जा रही है पुलिस को उससे काफी जानकारी हासिल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें