फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोपी जेल भेजा,जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के मामले में आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला प्रभातनगर में 13/14 जून की मध्यरात्रि में ट्रांसपोर्टर राधेश्याम के घर चोरी हो गई थी। चोर नकदी के साथ जेवरात व लाइसेंसी बंदूक भी चोरी कर ले गए थे। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा किया और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मुख्य आरोपी शाहनवाज पुत्र कमालूद्दीन निवासी किलाखेवान को पुलिस ने बुधवार की रात में धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई ज्वलैरी भी बरामद की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शाहनवाज का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मैंगो पार्टी की तैयारी में जुटे विधायक
सरधना। सरधना क्षेत्र में विधायक संगीत सोम द्वारा आठ जुलाई को मैंगो पार्टी का एक आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें करीब पचास हजार लोगों के आने का अनुमान हैं। पार्टी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही है। मैंगो पार्टी में प्रदेश व केंद्र सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे। विधायक संगीत सोम मैंगो पार्टी को सफल बनाने के लिए 24 घंटे तेजस कृषि फार्म पर ही डेरा डाले हुए हैं। वह निमंत्रण कार्ड वितरण से लेकर प्रत्येक कार्य को अपनी देख-रेख में करा रहे हैं। इस दौरान संगीत सोम सेना कार्यकर्ताओं को भी मैंगो पार्टी में आने वाले लोगों को मैंगो पार्टी के स्थल तक लाने और किसी को परेशानी न हो उसके लिए उनको भी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। विधायक संगीत सोम का कहना है कि जहां एक तरफ प्रदेश व केंद्र के साथ जिले भर से पार्टी कार्यकर्ता और उनके मिलने वाले मैंगो पार्टी में आ रहे हैं, वहीं समूची विधान सभा के प्रत्येक गांव में निमंत्रण कार्ड बांटे गए हैं, जिससे जिस तरह से चुनाव के दौरान क्षेत्र की जनता उनके साथ ठाकुर चौबीसी दिखाई देती है, उनकी भी अपेक्षा है कि कोई घर या परिवार इस मैंगो पार्टी में आने से न रह जाए। बृहस्पतिवार को भी दिनभर तैयारी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें