फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगला राजवाहे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंगला रजवाहे में शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं
जानीखुर्द। कांवड मार्ग पर कस्बा सिवाल खास के नजदीक नंगला राजवाहे में बृहस्पतिवार की देर शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा अज्ञात में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नंगला राजवाहे में देर शाम कुछ युवक नहा रहे थे। इस दौरान एक 60 वर्षीय एक व्यक्ति का शव भोला की और से बहता हुआ राजवाहे में आया। युवक ने राजवाहे में बहते हुए शव को बहार निकाल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा अज्ञात में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानी थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार शव करीब 24 घंटे पुराना है। मृतक की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। शिनाख्त के लिए शव मिलने की जानकारी आसपास के थानों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें