फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की बरामद कार को बेखोफ चहा रहा है दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से एक सप्ताह पहले बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा लूटी स्विफ्ट कार सोमवार को कंकरखेड़ा थाने में लावारिस हालत में मिली। थाना खरखौदा का एक दरोगा कार को सोमवार को थाने ले आया। दरोगा कार दाखिल न करके उसे निजी इस्तेमाल में ले रहा है। उधर, दो दिन से पीड़ित कार पाने के लिए थाने के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

ग्राम धीरखेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर हिमांशु पुत्र राजेश कसाना का औद्योगिक क्षेत्र में आरके प्रॉपर्टीज के नाम से कार्यालय है। वह एक सप्ताह पहले अपने दफ्तर में था। रात्रि में करीब एक बजे हापुड़ की ओर से काली प्लसर पर आए तीन युवकों ने हिमांशु कसाना और उसके दोनों साथियों को गन प्वाइंट पर ले लिया था। इस दौरान हिमांशु के दोस्त एवं एक बदमाश की छीनाझपटी भी हुई। इसके बाद बदमाश हिमांशु से कार एवं करीब 50 हजार रुपये लूटकर ले गए थे। इस छीना झपटी में एक बदमाश का मोबाइल मौके पर ही गिर गया था। उक्त कार सोमवार को मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। इस मामले में सोमवार को जांच कर रहा दरोगा उक्त कार को माल में दाखिल करने के लिए अपने साथ कंकरखेड़ा थाने ले आया। तीन दिन बाद भी उक्त दरोगा ने कार को थाने में दाखिल न कराकर खुद इस्तेमाल कर रहा है। पीड़ित हिमांशु जानकारी पाकर मंगलवार को कार लेने थाना पहुंचा तो कार को दरोगा चलाता मिला। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

यदि दरोगा कार दाखिल न करके उसका निजी इस्तेमाल कर रहा है। यह नियम विरुद्ध है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात।
मुख्य बातें
धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से एक सप्ताह पहले बदमाशों ने लूट ली थी कार
पीड़ित दो दिन से कार की खातिर काट रहा है थाने के चक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें