मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय में डॉ शिवानी साहू कार्यरत हैं। जबकि उनके पति वेटनरी विभाग में प्रोफेसर हैं। डॉ. शिवानी साहू ने बताया कि बुधवार को उन्होंने दिल्ली की कंपनी में कॉल कर महिला मेड की मांग की थी। शुक्रवार को कंपनी से एक महिला पूजा नाम की युवती को लेकर पहुंची। महिला ने उनसे 30 हजार रुपये, दो माह की एडवांस सैलरी के 16 हजार, 12 हजार रुपये अपना कमीशन और 1000 किराए के रूप में ले लिए। इसके बाद महिला चली गई और पूजा को कामकाज एवं बच्चों की देखभाल के लिए क्वार्टर पर छोड़ दिया। शनिवार सुबह जब दंपति उठे तो युवती गायब मिली। इसके बाद पीड़ित दंपति ने थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई धारा सिंह ने बताया कि आरोपी दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है।