कूडे़ फेंकने को लेकर मारपीट
मेरठ। लिसाड़ीगेट के इत्तेफाक नगर में शनिवार दोपहर रुखसार पुत्री नदीम के घर के बाहर पड़ोस के रहने वाली हिना ने कूड़ा डाल दिया। रुखसार ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। शाम को जब नदीम हिना के घर पहुंच गया। आरोप है कि हिना के पति आस मोहम्मद, देवर नईम फैजान और सोनूू ने नदीम के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव में आई रुखसार को भी पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस आस मोहम्मद और फैजान को थाने ले आई। पीड़ित ने तहरीर दी है।