मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव फफूंडा निवासी अनुज पुत्र मांगे राम एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को वह किनानगर से पैसे लेकर मेदपुर गांव की ओर बाइक से जा रहा था। मेदपुर बाग के पास पीछे से आए स्पलेंडर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद उसके सिर पर तमंचे की बट मारी और उसका बैग लेकर भाग गए। बैग में 45 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि इस फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ यह दसवीं लूट की घटना है।