कार पेंटर लापता
कंकरखेड़ा। कंचनपुर घोपला निवासी रियाजुदीन पुत्र अब्दुल कार पेंटर है। वह कई दिनों से हाईवे स्थित एक कॉलोनी में काम कर रहा था। तीन दिन पूर्व वह कॉलोनी के चौकीदार के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे सभी जगह तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।